अपराध

नशे में तमंचे से लोगों को डरा रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, स्कूटी सीज

रुड़की। थाना क्षेत्र में तमंचा लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा, स्कूटी, मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान चेतक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे में स्कूटी पर सवार होकर लोगों को तमंचा दिखाकर रुपये मांग रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रोहालकी अंडरपास पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर खड़ा मिला। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, तभी उसे पकड़ लिया गया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम प्रकाश कश्यप निवासी आजमगढ़ यूपी हाल राइस मिल अलीपुर रोड बताया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा मिला। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सेामवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *