सरोकार

वकीलों ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से की कोर्ट हेतु भूमि स्वीकृत कराने की मांग

 

काशीपुर। जसपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल से अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार से भूमि स्वीकृत कराने की मांग की। देहरादून से हल्द्वानी जाते हुए नगर के निकट एक ढाबे पर रुके पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कोश्यारी को ज्ञापन देकर कहा कि नगर में सिविल कोर्ट की स्थापना हुए कई साल हो चुके हैं। लेकिन कोर्ट अभी तक मंडी समिति की दुकानों में चल रही है। गेहूं एवं धान की फसल के समय में कोर्ट में अधिवक्ताओं को काम करने में दिक्कतें आती हैं। किसान गेहूं एवं धान के ढेर कोर्ट के डाल देते हैं। इससे न्यायिक अधिकारी, वादकारी, अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कोर्ट भवन निर्माण के लिए न्यायिक अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सूत मिल परिसर में कोर्ट स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। जो शासन में प्रस्ताव लंबित है। ज्ञापन देने वालों में राजवीर सिंह, संदीप शर्मा, सतपाल जोशी, मनदीप चौधरी, राजीव तोमर, मो.अजहरूद्दीन, शीतल जोशीआदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *