Tuesday, July 21, 2026
Latest:
राजनीति

बरसात से उपजी समस्याओं को लेकर सीपीएम ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

 

देहरादून। आपदा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आज सीपीएम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें उठाई गयीं –
(1) सभी बाढ़ पीड़ितों की समुचित सहायता की जाये ।
(2) जल भराव की समस्या से निपटने के लिऐ प्रभावी तरीके से निकासियों की सफाई हो तथा सड़कों एवं गलियों को गढ्ढा मुक्त करने के लिऐ ठोस मैटेरियल का इस्तेमाल हो ।
(3)कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था,फाॅगिंग तथा दवाईयों का छिड़काव प्रभावी ढंग से हो तथा अतिरिक्त टीमें लगाई जायें।
(4)गलियों एवं भवन निर्माण सामग्री कूड़ा आदि से माहौल प्रदूषित होता है,आवागमन अवरुद्ध होता है और निकासियां अवरुद्ध होती हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाये ।
(5)स्मार्ट सिटी क्षेत्र को गढ्ढामुक्त किया जाये ।
(5) विद्युत आपूर्ति नियमित की जाये ।
(6)बिन्दाल और रिस्पना नदियों के दोनों तरफ रह रही आबादी की बाढ़ आदि से सुरक्षा की जाए ।
(7) शिवालिक क्षेत्र पछवादून में बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबन्धों का निर्माण ‌किया जाये। नदी ,नालों के कटाव रोकने के लिए पुख्ता इन्तजाम किया जायें।
इस अवसर पर जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, पछवादून सचिव कमरूद्दीन,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कामरेड शिवप्रसाद देवली व कारबारी की प्रधान कामरेड माला गुरूंग आदि मौजूद थे। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *