मुआवजे के मुद्दे को लेकर भूमि अध्याप्ति अधिकारी की अध्यक्षता में हुई किसानों की बैठक
देहरादून। पांवटा – बल्लूपुर प्रस्तावित हाई वे के काश्तकारों की मुआवजे व अन्य समस्याओं को लेकर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कचहरी स्थित कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभावित काश्तकारों के अलावा उपजिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार व तहसील विकासनगर के राजस्व स्टाफ सहित एन एच के अधिकारी मौजूद थे ।
बैठक में काश्तकारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से एस एल ओ नेगी को अवगत कराया तथा भूमि चिन्ह्नीकरण से लेकर मुआवजा वितरण में निर्धारित समय के अन्तर्गत निस्तारण का अनुरोध किया। इस अवसर पर एस एल ओ नेगी द्वारा काश्तकारों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य समस्याओं पर कार्रवाई के लिए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
प्रभावित काश्तकारों की ओर से किसान सभा के अध्यक्ष कमरूद्दीन, सहसपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजेंद्र पुरोहित, अनन्त आकाश, इस्लाम अली, कुन्दन सिंह, सोरणसिंह व गुमान सिंह के अलावा अनेक काश्तकार मौजूद थे ।

