प्रशासन ने शुरू की छ: लोगों के हत्यारे गुलदार को पकड़ने की तैयारी

नैनीताल। जिले के पास फतेहपुर के जंगल में इन दिनों आदमखोर बाघ ने आतंक मचा रखा है। यह बाघ पिछले चार महीनों के दौरान कम से कम छह लोगों की जान लोगों की जान ले चुका है। अब उत्तराखंड प्रशासन ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज़ कर दी है।
पिछले हफ्ते ही इस बाघ ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद वन आरक्षकों ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने की अपनी कोशिशें तेज़ कर दी हैं। वहीं इसे मारने के लिए चंडीगढ़ से खास तौर पर प्रशिक्षित शिकारी आशीष दास गुप्ता को बुलाया गया है। वन विभाग की टीम ने इस बाघ को पकड़ने के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए और करीब 50 लोगों की टीम को तैनात किया है। ये सारे लोग भदूनी और पनियाली गांव से जंगलों में बाघ के निशान तलाशने में जुटे हैं।जिला वन अधिकारी सीएस जोशी का कहना है कि  ‘सारी टीमें बाघ को पकड़ने में जुटी हैं। लोगों से अनुरोध है कि कोई भी फतेहपुर के पास के जंगलों में न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *