माकपा का विधानसभा पर जोरदार प्रदर्शन, भूमाफिया और तहसील प्रशासन की मिलीभगत की जांच की मांग
मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भूमाफियाओं एवं विकासनगर तहसील प्रशासन की मिलीभगत के चलते सभावाला सहित कई गांवों में ग्राम समाज की भूमि खुर्दबुर्द करने के खिलाफ आज विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया ।
बुधवार को बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एल आई सी बिल्डिंग के पास एकत्रित हु तथा जलूस की शक्ल में विधानसभा के सामने पहुंचे । इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग -72 किलोमीटर 104 से 149 निर्माणाधीन पांवटा -बल्लपुर अधिगृहित भूमि पर मुआवजा वितरण में धाधली के चलते प्रभावित काश्तकारों में भारी रोष व्याप्त है। काश्तकारों को तहसील विकासनगर ,भूमि आधिपत्य अधिकारी एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिये विवश होना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि मुआवजा वितरण के मामलों में क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया आपत्तियां लगाकर काश्तकारों को बेव परेशान कर रहे हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के जैद रफी अंसारी निवासी विकासनगर द्वारा तहसील विकासनगर प्रशासन की मिलीभगत के चलते ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर खुर्दबुर्द किए जाने की जांच की मांग की है । पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्षों से सभावाला ग्राम पंचायत की खाता खतौनी अपडेट जान बूझकर नहीं की गई है ।पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है अविलम्ब भूमाफियाओं द्वारा की गई गड़बड़ियों तथा मुआवजा वितरण में की गई गड़बड़ी की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।इस अवसर उत्तराखंड आन्दोलन के छूटे हुए आन्दोलनकारियों के चिन्ह्नीकरण की मांग की गई ।

प्रर्दशनकारियों ने विधानसभा पर तैनात उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने से मना कर दिया है बाद को अन्य तैनात अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर आयोजित सभा को पार्टी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सजवाण, जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, पछवादून सचिव कमरूद्दीन, महानगर सचिव अनन्त आकाश, पार्टी नेता इन्दु नौडियाल, शिवप्रसाद देवली, लेखराज, किशन गुनियाल आदि ने सम्बोधित किया ।

इस अवसर पर भगवन्त पयाल, नुरैशा अंसारी, रविन्द्र नौडियाल, अमर बहादुर शाही, अर्जुन रावत, मामचन्द , विनोद कुमार, विजय भट्ट, ब्रह्मानन्द कोठारी, बिन्दा मिश्रा, कुसुम नौडियाल, रोशन मौर्य, अंजली सेमवाल, इस्लाम, छत्रपाल, सलीम, कुन्दन, गुमान, नबाब अली, शब्बीर, महम्मूद, इसरत अय्यूब, फूल मोहम्मद, मुबा बेगम, गुलनाज, शमीम, विशाल चौहान, रामफल, जगदीश, बलबीर, दीपक गुप्ता, सईद, हलीमा, फुरकान, राशिद, विमला, शबनम, सीमा, सुनीता, चन्दा, गौरादेवी, सतेश्वरी, राजेश्वरी, दीपा, किरण, रजनी, संगीता, अनिता रावत व दलबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।