उत्तराखंड में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज़

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार 9 व गुरुवार 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार बताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, आज के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
निदेशक सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
पिछले दिनों लगातार बारिश होने के चलते उत्तराखंंड में फरवरी महीने में भी ठंड का एहसास बना हुआ है ऐसे में मौसम के एक बार फिर बदलने से ठंड की मार और जारी रह सकती है। मौसम के बदले मिज़ाज का असर चुनाव पर तो पड़ेगा ही, लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *