महिला ने थाने में दी तहरीर, युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
हल्द्वानी। यहां एक महिला ने युवक पर शारीरिक शोषण करने व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में एक महिला ने कहा है कि वर्ष 2019 में पति की मौत के बाद उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से मूलरूप से गंगोलीगाड़, ओखलकांडा निवासी हर्षित से हुई।
तहरीर के अनुसार, नवम्बर 2020 में वह फतेहपुर स्थित रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई तो हर्षित उसे परिजनों से मिलाने की बात कहकर कुसुमखेड़ा स्थित अपने कमरे में ले गया। जहां हर्षित ने जबरन उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कुसुमखेड़ा में एक कमरा दिला दिया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी ने कहा कि वह उसके दोनों बच्चों को भी अपना लेगा। शादी का झांसा देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच शादी की बात को वह टालता रहा। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।