Thursday, September 17, 2026
Latest:

भालू के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

कोटद्वार। प्रखंड पोखड़ा के अंतर्गत पट्टी कोलागाड़ निवासी एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्वजनों के माध्यम से घायल महिला को इलाज के लिए कोटद्वार स्थित चंद्रमोहन सिंह  नेगी राजकीय बेस हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर डाक्टर घायल महिला का इलाज कर रहे हैं।
स्वजनों ने बताया कि पट्टी कोलागाड़ स्थित ग्राम भीखू निवासी माहेश्वरी देवी (67 वर्ष) पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह गांव की अपनी साथी महिलाओं के साथ चारापत्ती के लिए जंगल गई थी, तभी घात लगाए भालू ने माहेश्वरी देवी पर झपटा मारा और झाड़यों में  घसीट कर ले गया। इस घटना में महेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *