Thursday, September 17, 2026
Latest:

बदमाशों के हौसले बुलंद,  बस कंडक्टर को लूटने का विरोध कर रहे चालक के सिर पर  बोतल  मारकर किया घायल 

 

हरिद्वार। देर रात पंजाब रोडवेज की बस को रोककर 4 बदमाशों ने कंडक्टर से पैसों से भरा थैला छीनने का प्रयास करने के साथ किया। विरोध करने पर चालक के सर पर कांच की बोतल से हमला कर आरोपी फरार हो गए। यही नहीं बदमाशों ने  बस पर पत्थर भी बरसाए गए।  घायल चालक को अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11रू30 बजे पंजाब रोडवेज की एक बस सवारियों को लेकर ऋषिकुल पुल पर आकर रुकी इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोग बस में चढ़ गए और उन्होंने परिचालक से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की यह देख चालक सीट छोड़ लुटेरों से भिड़ गया।
इस दौरान एक लुटेरे ने चालक के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन चालक की दिलेरी के चलते लुटेरे परिचालक से पैसों से भरा बैग छीनने में कामयाब नहीं हो सके इसी दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने भी विरोध शुरू किया तो सभी आरोपी बस से नीचे उतर गए लेकिन इसके बाद भी उन्होंने नीचे से बस पर पत्थरबाजी की।मौके से फरार हो गए गंभीर रूप से घायल परिचालक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है इस संबंध में 100 नंबर पर सूचना भी दे दी गई है वैसे यह इलाका कनखल थाना क्षेत्र में आता है लिहाजा कर कर पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *