Friday, July 24, 2026
Latest:
वन्यजीव

भालू की सक्रियता से दर्जनों गांवों में खौफ का माहौल, प्रशासन से निजात दिलाने की मांग

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के पैठाणी रेंज स्थित कुचोली, कुंडील, सौंठ और बगेली आदि गांवों में भालू की दहशत बनी है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने भालू को मारे जाने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग को जिला पंचायत सदस्य नौड़ी सीमा देवी ने जिला प्रशासन व वन विभाग को सौंप आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सीमा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचा। यहां उन्होंने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया व डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध से मुलाकात की। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बीते एक-डेढ़ सप्ताह से भालू का आतंक बना हुआ है। भालू गौशाला का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को निवाला बना रहा है। ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कुचोली व कुंडील में भालू के हमले में से ग्रामीण दशहत में हैं। अब सौंठ में भी भालू के हमले में मवेशियों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बगेली गांव में भालू के हमले में गणेशी देवी घायल हो गई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। कहा कि क्षेत्र को भालू के आतंक से मुक्त किया जाय। साथ ही समस्त प्रभावित परिवारों और घायल महिला को उचित मुआवजा जल्द प्रदान किया जाय। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भालू के आंतक को लेकर एक आम बैठक आयोजित हुई,जिसमें ग्रामीणों ने भालू को मारने के आदेश जारी किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग का उचित समाधान किया जाय। डीएम व डीएफओ ने प्रतिनिधिमंडल को उचित समाधान का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *