अपराध

भारी मात्रा में गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, उसके दो साथी फरार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के भतरौंजखान क्षेत्र में दो अलग-अलग बाइकों से गांजा तस्करी करने वाले 3 युवकों में से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में शामिल दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। भतरौंजखान पुलिस उनकी तलाश में जुट हुई है।
जानकारी के अनुसार, नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस की गस्ती टीम भ्रमण पर थी। इसी दौरान भतरौंजखान क्षेत्र में छोटी घट्टी के पास एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख युवक घबरा गया और बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद ही दूसरी बाइक आई, जिसे रोका गया तो बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया लेकिन पुलिस की टीम ने बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया। युवक के पास बरामद एक कट्टे को खोला गया तो उसमें 11.185 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।  युवक को तत्काल गिरफ्तार कर भतरौंजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया । साथ ही दोनों बाइकों को सीज कर दिया गया। भतरौंजखान थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम अमन आर्या पुत्र लालमणि है। जो चोरपानी (रामनगर) का रहने वाला है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *