बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक का कामकाज प्रभावित
वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक का कामकाज प्रभावितदेहरादून। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले होने वाली देशव्यापी-दो दिवसीय हड़ताल के कारण वित्तीय वर्ष 2021-22 का बैंकिंग क्लोजिंग लेखा-जोखा और आर्थिक नुकसान हो सकता हैं। इसकी बड़ी वजह है, वित्तीय वर्ष माह के 2 दिन बैंक कामकाज प्रभावित होने से 31 मार्च में बैंकिंग कार्य पर अधिक भार पड़ता तय है।
वहीं, बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन पदाधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध स्वरूप इस देशव्यापी 2 दिनों की हड़ताल में बैंकों का कार्य पूरी तरह बहिष्कृत रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह सरकारी बैंकों का निजीकरण व आउटसोर्सिंग बढ़ाने के साथ ही बैंक कर्मियों की पुरानी पेंशन बंद करने की कवायद चल रही है, उसको लेकर लंबे समय से केंद्र की नीतियों के विरुद्ध बैंककर्मियों की हड़ताल समय-समय चेतावनी स्वरूप सामने आती है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, लंबे समय से देश के बैंक एनपीए की गिरावट यानी कर्ज लेने वाले बड़े डिफॉल्टर ग्राहकों से वसूली न होने के चलते घाटे पर चल रहे हैं। ऐसे में इस हड़ताल में इस महत्वपूर्ण विषय पर भी मांग रखी गई है कि भारी भरकम करोड़ों रुपए लोन लेकर उसका भुगतान न करने वाले डिफाल्टर ग्राहकों से ऋण वसूली में प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बैंकों को घाटे से उभारा जा सके।
