पुलिस ने पोक्सो एक्ट में युवक को किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने का हा आरोप
रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 27 जनवरी को खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को आशीष पाल, निवासी वार्ड 19 भगा कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पहले भी हिदायत दी गई थी, लेकिन वह नहीं माना।
