अपराध

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 लाख की स्मैक ले जा रहे तस्कर को किया गिरफ्तार

 

रुद्रपुर।  चेकिंग के दौरान पुलिस ने 161 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी ने बताया कि वे बरेली से स्मैक खरीद कर लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई है। रविवार को पुलिसकर्मी ग्राम छिनकी होते हुए मिलक जा रहे थे। इस दौरान कुरैया मजार तिराहे पर दो व्यक्ति बाइक के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 161 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम कमल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम बंजरिया सियाठेरी शीशगढ़ बरेली बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीते शनिवार को अपने साथी सचिन पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ जिला बरेली व सन्नी पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम बंजरिया के साथ मिलकर अरुण निवासी फतेहगंज बरेली से स्मैक खरीदी थी। रविवार को देहरादून से कुछ लोग स्मैक खरीदने आने वाले थे। वे उन्हीं का इंतजार कर रहे थे। सन्नी कुरैया मजार वाली तिराहे पर खड़ा था, जबकि सचिन बाइक पर बैठा था। पुलिस को देखकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *