आवाजाही न होने से बढ़ीं चंपावत के ग्रामीणों की दुश्वारियां, बंद पड़ी हैं 17 ग्रामीण सड़कें
चम्पावत। चम्पावत में 17 ग्रामीण सड़क बंद चल रही हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चम्पावत में लंबे समय से ग्रामीण सड़कों में आवाजाही नहीं हो पा रही है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जिले में 17 ग्रामीण सड़कें मलबा गिरने से बंद चल रही हैं। बताया कि जिले में गौड़ी-किमतोली, चिलनियां-पुनौली, ललुवापानी-बनलेख-जैगांव-जैतोली, चमदेवल-निडिल, बांकू-सुल्ला, खटोली मल्ली-वैला, धौन-बडोली, अमोड़ी-छतकोट, रौसाल-डुंगराबोरा-चकसिलकोट,अमोड़ी-छतकोट- घुरचुम-जमराड़ी, मरोड़ाखान-द्यारतोली-लिटी हिचौड़ा-बांस बेट्टा, कामाज्यूला-भनार, गल्लागांव-देवलमाफी, अधखंडी-नौमाना, पंचेश्वर-घाट, सिरतोली-मंगोली, टाक बैंड-कुंडी मेहरा सड़क बंद चल रही है। लंबे समय से सड़क बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

