दो भाईयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे घर 

 

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में दो भाईयों की सड़क  हादसे में मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना में एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। घटना बुधवार की है जिसमें बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दीपावली मेला देखकर बुधवार को घर लौट रहे थे। उसी दौरान  उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें बीकॉम और डी फार्मा कर रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, नानकमत्ता में दीपावली का मेला लगा है। बीते मंगलवार को मकसूदन पूर्व देवरनिया बरेली निवासी 20 वर्षीय संजय गंगवार, 19 वर्षीय सौरभ गंगवार तथा इनका दोस्त अभिषेक गंगवार मेला देखने के लिए यहां आए। मेला देखने के बाद बुधवार को यह लोग अपने घर को लौट रहे थे। इस बीच बाजपुर- सितारगंज हाईवे के पास रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने संजय और सौरभ को मृत घोषित कर दिया तथा अभिषेक को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक,  संजय गंगवार डी फार्मा का छात्र था और सौरभ गंगवार बीकाम की पढ़ाई कर रहा था। जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह तुरंत सितारगंज अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने बताया कि संजय तथा सौरभ दोनों चचेरे भाई थे। इस घटना के बाद संजय और सौरभ के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *