Thursday, September 17, 2026
Latest:

जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली रिटायर्ड वन दरोगा की लाश,  जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

हल्द्वानी।  शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई  जब  टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बेल बाबा जंगल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों  में एक शव मिलन की खबर आई। शव की शिनाख्त वन विभाग से सेवानिवृत्त एक वन दरोगा के रूप में की गई है।
खबर के अनुसार, कुछ स्थानीय लोग जब अपने काम से नजदीकी जंगल में गये थे तो वहां जंगल के अंदर एक पेड़ से लटकी हुई लाश देखकर उनमें खलबली मच गई। आनन फानन में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सेवानिवृत्त वन दरोगा आनंद लाल  पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू हल्द्वानी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में भी जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *