ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की अस्पताल में मौत
किच्छा। ऊधमसिंहनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पवन जोशी (19 वर्ष) पुत्र हेम चंद्र निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ दो दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। वह किच्छा होते हुए शुक्रवार शाम अपने एक मित्र के साथ रुद्रपुर जा रहा था। किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पवन घायल हो गया, जबकि उसका मित्र बाल-बाल बच गया। टोल की एंबुलेंस के माध्यम से घायल पवन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौक पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।