Saturday, July 25, 2026
Latest:

झील में डूब कर नशेड़ी पालिका कर्मी की मौत

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में सुबह-सुबह एक पालिका कर्मचारी अचानक झील में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे गिरता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद नाव चालकों ने उसे निकाल कर लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने पालिका कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सुबह मल्लीताल बैंड स्टैंड के समीप पालिका कर्मी सूखाताल निवासी राजेश ( 54) शराब पीकर बैठा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। झील में गिरता देख आस पास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो नाव चालक व कुछ स्थानीय युवकों ने उसको झील से निकाल लिया था।इस दौरान वह बेहोश हो गया था। जहाँ लोगों ने उसके पेट से पानी निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग आनन फानन में उसको बीडी पांडे अस्पताल ले आए। अस्पताल में डॉ. एस धूलिया ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *