जंगल में लाश मिलने से सनसनी, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
हल्द्वानी। थाना काटगोदम गौलापार के जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश के पास पुलिस को नुवान की एक शीशी बरामद हुई है। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया है।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली की अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास जंगल के पास एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। काठगोदाम थानाध्यक्ष के मुताबिक स्टेडियम रोड से करीब डेढ़ से दो सौ मीटर अंदर जंगल में पत्थर के पास शव मिला है। लगभग 15 से 20 दिन पुराना होने की वजह से शव में कीड़े पड़ गए थे। शव के पास एक नुवान की शीशी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतरू व्यक्ति ने आत्महत्या की होगी। शव की जेब से पुलिस को कुछ पैसे भी बरामद हुए हैं। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
