चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में महिला पर मुकदमा दर्ज, वायरल हुआ था वीडियो

हल्द्वानी। राज्य में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एसटीएफ ने हल्द्वानी कोतवाली में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सोशल मीडिया में एक महिला द्वारा एक नाबालिक बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर महिला ने इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो डाला था जिसमें एक नाबालिग लड़के के साथ एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में देखी गई थी। जांच में पता चला कि महिला हल्द्वानी की रहने वाली है और उसने खुद ही यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *