चेन लूटने के आरोप में महिला गिरफ़्तार, लूटी गई दो चेन और कार बरामद

 

हरिद्वार। भागवत कथा के दौरान दो महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चार लाख कीमत की दो सोने की चेन बरामद की गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान किसी ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन  चोरी कर ली थीं। इसकी शिकायत महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई थी। इसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि चेन चुराने की आरोपी महिला क्षेत्र में देखी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लगभग 4 लाख कीमती दोनों चेन व घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *