आदमखोर बाघ ने सेवानिवृत शिक्षकको बनाया निवाला, रात को शौच के लिए निकले थे कमरे से बाहर

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के बच्चों के पास जाने के बाद घर में अकेले रह रहे शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे, किन्तु सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *