गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत

 

देहरादून। उत्तराखंंड के पहाड़ी इलाकों में वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दिन होने वाले इन हादसों में कितने ही लोग असमय मृत्यु का ग्रास बन जाते हैं। शुक्रवार देर रात चार और अभागे नौजवान ऐसे एक सड़क हादसे में अपनी जान से हाथ धो बैठे। मामला देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र का है, जहां मेला देखकर घर लौट रहे युवाओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, मेला देखकर  5 युवक कार से अपने गांव हाजा दसोंऊ लौट रहे थे। रात के लगभग 11 बजे उनकी कार तहसील कालसी क्षेत्रांतर्गत हाजा-दसोऊ मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर कालसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ  और राजस्व की संयुक्त टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और खाई से घायलों को निकालकर सड़क तक पहुँचाया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बुरी तरह घायल तीन युवकों को उपचार के लिए सीएससी कालसी भेजा गया,जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई।  हादसे में  प्रीतम सिंह(30) पुत्र सूरज सिंह,बरदार सिंह/(25) पुत्र जगत सिंह , संजय चौहान(30) पुत्र महावीर चौहान,रणवीर सिंह(28) पुत्र श्याम सिंह सभी  निवासी हाजा दसों के रूप में की गई, जबकि घायल जय सिंह(34) पुत्र धर्म सिंह ) ग्राम दसो  का निवासी है। मृतकों में  से 3 एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *