अपराध

 गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी कार,दून के युवक की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर  सोमवार दोपहर  सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई। घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश(42) पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *