Thursday, July 23, 2026
Latest:
अपराध

कार ने बाइक को मारी ज़ोरदार टक्कर, घायल बाइक सवार की अस्पताल में मौत

काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सोमवार सुबह ग्राम कनौरा में एक कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी युवक इन दिनों सितारगंज में रहता था। युवक ऊधमसिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी आईएएस अधिकारी जयकिशन का रिश्तेदार था। वहीं हादसे में युवक की मौत की सूचना पर आईएएस जयशंकर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 5.30 बजे काशीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार मूल रूप से गोधनपुर फूंडूर डिहारी अंबिकापुर सुरगुजा छत्तीसगढ़ हाल निवासी सितारगंज 34 वर्षीय ऋषभ बंसल पुत्र राजेश बंसल की बाइक को गांव कनौरा में कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद ऋषभ का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ऊधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा और राजस्व विभाग की टीम भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति बाइक से काशीपुर जा रहा था कि हादसा हो गया। वहीं बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि मृतक ऋषभ बंसल ऊधमसिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी का रिश्तेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *