Tuesday, September 1, 2026
Latest:
उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

 

 

मेष:
परिवार में बुजुर्गों की सुख-सुविधा से लिए ख़ास प्रयास करेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. देवदर्शन की इच्छा पूरी होगी. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा.

 

वृषभ:
आप व्यावहारिकता को स्वीकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे. संतान सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी से घरलू मुद्दों पर चर्चा होगी. स्वास्थ्य उतम रहेगा. वृष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम से व्यतीत. धन का प्रवाह बना रहेगा.

 

मिथुन:
मित्रों के उचित सलाह की अनदेखी न करें. पड़ोसी आपकी शालीनता का लाभ उठाना चाहेंगे. देवालय जाने का योग है. माता सानिध्य प्राप्त होगा. मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

 

कर्क:
घर में सब कुशल-मंगल होगा. आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. आज आप हर मोर्चे पर विजयी होंगे. छात्रों में अध्ययन और ज्ञान प्रति अभिरूचि बनी रहेगी.

 

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. परिवार के संग बाहर जाने की योजना बन सकती है. स्त्रियों को मायके जाने अवसर प्राप्त होगा. धार्मिक कार्य में अभिरूचि बढ़ेगी. परिवहन और संचार व्यवसाय के काम जुड़े लोग अच्छा लाभ कमाएंगे.

 

कन्या:
नौकरीपेशा जातक प्रशंसा पाएंगे. अधिकारी वर्ग परिवार को समय नहीं दे पाएंगे. शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े लोग काम की अधिकता से व्यस्त रहेंगे. कन्या राशि के लोगों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा. छात्रों का मन पढ़ाई से विचलित होगा.

तुला:
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के तबादले के योग हैं. कारखाना और उद्योगसे जुड़े जातक अति-वयस्त रहेंगे. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है. अधिकारियों के कार्यों में वृद्धि होगी.

 

वृश्चिक:
समय के प्रबंधन पर ध्यान दें. व्यापारी वर्ग लेन-देन में वयस्त रहेंगे. संध्या में स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आलस्य भरा रहेगा. काम को पूरा करने में कोई मित्र आज बाधा बन सकते हैं.

 

धनु:
आपको अधिक सतर्क और सचेत रहने की आवश्यकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े जातक आज डील को फाइनल न करें तो अधिक अच्छा होगा,  लेकिन कपडे, कागज़, स्टेशनरी आदि काम से जुड़े जातक दोपहर से पहले अपनी डील फाइनल कर लें, मुनाफें में रहेंगे.

 

मकर:
राजनीति और शिक्षा से जुड़े लोग प्रशंसा और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. ज्ञानी लोगों से परिचय बढ़ेगा. साथी मातहतों आज बढ़िया काम करंगे. अपने किसी निर्णय पर पछतावा होगा. कृषि कार्य से जुड़े जातकों के लिए दोपहर के बाद का भाग बहुत व्यस्त रहेगा. मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखद बीतेगा.

 

कुंभ:
श्रेष्ठ व्यक्तियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा. लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजना पर अमल होगा. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. दिन में दोपहर से पहले जो काम बहुत जरुरी हों, अवश्य निपटा लें. काम-काज के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं, जो सफल और सुखदायी होगी.

 

मीन:
जन सेवा के कामकाज में आगे बढ़ कर हिसा लेंगे. राजनीति से जुड़े लोग समाज के बीच में जाएंगे. समाज के  जरूरतमंद की सहायता करेंगे. नौकरीपेशा जातक कार्य का निष्पादन अच्छे से करेंगे. मीन राशि के जातकों के लिए 11 जुलाई का दिन अच्छा रहने के योग हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *