Tuesday, September 22, 2026
Latest:
अपराध

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

ऋषिकेश। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। साथी को भी अश्लील वीडियो भेजी, जिसके बाद युवक के दोस्त ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन नवंबर को पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि प्रदीप चंद्र से वह सालभर से बात करती थी। शादी का वादा कर प्रदीप ने निजी वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। वीडियो भेजने के बाद प्रदीप ने निजी वीडियो को वायरल करने और परिचितों को भेजने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि प्रदीप ने अश्लील वीडियो अपने साथी प्रदीप कुमार को भी भेजी। जिसके बाद प्रदीप ने भी ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी प्रदीप चंद्र, निवासी ग्राम टोला, यमकेश्वर पौड़ी और प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम पटना यमकेश्वर पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मीनू यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया। पेशी के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *