अवैध देशी शराब के साथ एक दबोचा

रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को तीन पेटी अवैध देशी शराब व हजारों की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी साथी पुलिस कर्मी कांस्टेबल अमित जोशी व महेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र इन्द्रा चैक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम झा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची । वहां झाडियों में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब बेचता दिखाई दिया। उस पर पुलिस की नजर पड़ी और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता धर्मपाल निवासी वार्ड 8 रम्पुरा रुद्रपुर बताया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके से उसके पास रखे कट्टों में कुल तीन गत्ते की पेटियां बरामद कीं।
जिनमें 140 पव्वे देशी मसालेदार शराब है। पुलिस को धर्मपाल की तलाशी लेने पर 8870 रुपये बरामद हुए। तस्कर ने पुलिस को बताया कि यह रूपया उसने शराब बेचकर कमाया है। पुलिस ने बरामद शराब व नगदी सील कर धर्मपाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *