अज्ञात कारणों से हलवाई ने की चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

देहरादून। ऋषिकेश- हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप योगा एक्सप्रेस के आगे  कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर श्यामपुर पुलिस चौकी से  कुछ आगे अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची एक व्यक्ति अचानक  ट्रेन के आगे कूद गया।रेल की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण रेल सेवा को कुछ देर के लिए यहां रोकना पड़ा। श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद भट्ट (40 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी भल्ला फार्म  श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। वह हलवाई का काम करता था। रेलवे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *