Tuesday, July 14, 2026
Latest:

फ़ॉलोअर्स को लेकर राहुल गाँधी ने लगाया ट्वीटर पर आरोप, कहा देश के नेता भी है साजिश में शामिल

दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर लगाया आरोप। उन्होंने दावा किया है की उनके ट्विटर फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं। पिछले करीब सात महीने में उनके फॉलोअर्स की संख्या में करीब चार लाख का इजाफा हुआ था लेकिन अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस संबंघ में राहुल गांधी ने ट्विटर को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ट्विटर मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने 27 दिसंबर 2021 को ट्विटर को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने ट्विटर अकाउंट का डाटा भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तुलना की गई है। अब ट्विटर ने इस पत्र का जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *