मौसम ने बदला रुख, बारिश के बाद प्रदेश में आज खिली धूप

उत्तराखंड। मौसम ने बदला अपना रुख। उत्तराखंड में कई दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद आज हुआ मौसम साफ। राजधानी देहरादून में सबुह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके बाद चटख धूप खिल आई। मौसम खुलने और धूप खिलने की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली।

कुछ दिनों से पड़ रही थी काफी ठंड
वहीं इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले बादल छाये रहे और बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी भी हुई। कुछ दिन से राज्य में ऐसा ही मौसम बना हुआ था, जिस वजह से काफी ठंड हो रही थी।

यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद
यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। जिससे आवाजाही ठप हो रखी है। बर्फ के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण घरों मे कैद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *