Wednesday, August 12, 2026
Latest:

यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क से गिर कर पेड़ पर अटकी ,  17  घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

देहरादून। यहां यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज की एक  बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोग  घायल हो गये।हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी के पास हुआ जहां रोडवेज  की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इससे बस में सवार कई लोग घायल हो गए । सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना की गई। तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं।
यहां मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 36 लोग सवार थे, जिनमें से 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई। बस पलटने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पहुंचीं। लेकिन मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू किया। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया  गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *