केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार विरोध, काले झंडे दिखाते हुए महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
देहरादून। पहुंची द रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। रविवार को बीजापुर गेस्ट हॉउस के बाहर स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखा कर महिला कांग्रेस ने गेस्ट हॉउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया और हिरासत में ले लिया। महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। हाथ में चूड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की तकरीबन आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के छक्के छुड़ा दिये। बीजापुर गेस्ट हॉउस के बाहर स्मृति ईरानी के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिला नेत्रियों को काबू में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
