Friday, June 26, 2026

नदी में मिला युवक का शव, होली के दिन से था लापता

 

रामनगर। होली के दिन से लापता मोतीमहल निवासी मनोज कश्यप का शव आज कोसी नदी में मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रामनगर के मोतीमहल निवासी मनोज कश्यप (37) होली के दिन से लापता था, परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी थी। तब से पुलिस मनोज की तलाश कर रही थी। वहीं आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव कोसी नदी के ऊपर तैर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की जांच की. इस दौरान पता चला की यह शव मनोज कश्यप का है जो होली के दिन से लापता था। मौके पर पहुंचे सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि युवक 18 मार्च से लापता था। प्रथम दृष्टि में मनोज की मौत पानी में डूबने के कारण लग रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *