अवैध तरीके से आरबीएम ले जा रहे दो वाहन सीज
हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में अवैध तरीके से आरबीएम ले जा रहे दो वाहनों को वन विभाग की एसओजी टीम ने सीज कर दिया है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देश पर वन विभाग की एसओजी टीम के प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बुधवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान खुशालपुर गांव लामाचौड़ के पास दो वाहन अवैध तरीके से मिट्टी लेकर निकले। एसओजी टीम ने वाहनों को सीज कर दिया है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देश पर वन विभाग की एसओजी टीम के प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बुधवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान खुशालपुर गांव लामाचौड़ के पास दो वाहन अवैध तरीके से मिट्टी लेकर निकले। एसओजी टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में वन दरोगा संदीप सुठा, दिनेश साही, वाहन चालक राहुल कनवाल आदि शामिल रहे।
