युवक पर चाकुओं से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

 

हल्द्वानी। रामनगर में बीती बुधवार रात एक युवक को घेरकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीते बुधवार को बसई निवासी किशन गांव में ही था। आरोप लगाया कि कुछ युवक उसके पास आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने किशन पर चाकुओं से वार कर दिया। गांव के आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। युवक का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *