उत्तराखंड

कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल

उत्तराखंड के कौडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।

 ट्रक से भिड़ी कार, मौके पर महिला की मौत

सुबह करीब 08:05 बजे SDRF को चौकी व्यासी से सूचना मिली कि कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पाया गया कि सरिया (लोहे की छड़ों) से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे एक कार जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे।

दुर्घटना में धूमा देवी (55 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे SDRF टीम ने RR Saw मशीन से कार को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घटना में घायल हुए अन्य 7 लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी को सामान्य चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *