आज़ का राशिफल: रविवार, 03 अक्टूबर 2021

मेष – पॉजिटिव- आज नई उम्मीद और आशाओं के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है। आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से बचें। इस समय किसी प्रकार के वाद-विवाद व लड़ाई झगड़े होने के आसार बन रहे हैं। मामले को गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। इस समय कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी फैसला उचित साबित होगा। लॉटरी और शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अभी पैसा ना लगाएं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ कोई समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- इस समय गिरने या वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें तथा वाहन का उपयोग नहीं करें तो उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करने में अधिकतर समय बीतेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- अपने कामों को भी प्राथमिकता दें। क्योंकि व्यस्तता के कारण आपके स्वयं के कार्य में रुकावटें आएंगी। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना आवश्यक है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुके काम किसी अनुभवी और बड़े इंसान की मदद से संपन्न हो जाएंगे। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बेहतर होगा किसी बाहरी इंसान का दखल कार्यस्थल पर ना होने दें।
लव- जीवनसाथी की मदद आप को तनावमुक्त रखेगा। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या उठ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सोशल ही रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी पहली इनका मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखल ना दें। इससे आपके सम्मान में आंच आ सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले अटक सकते हैं। इस समय धैर्य रखना ही उचित है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। इस समय आपको किसी अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। प्रतिद्वंदी भी आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको तनाव मुक्त करेंगी।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही ना रखें। दूषित खान पान की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यवस्था बनी रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- आमदनी के साथ खर्चा भी ज्यादा रहेगा। फालतू खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस समय कुछ लोग रुकावट पैदा कर सकते हैं। किसी राजनीति या प्रभावशाली इंसान के जरिये आपकी परेशानियां खत्म होंगी। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।
स्वास्थ्य- आप अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर रहेंगे। जिसकी वजह से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जीवन से जुड़े हर काम को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी उत्तम रहेगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। खोने पर इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वाभिमान पर भी पड़ेगा। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बीताएं। इससे उनमें सुरक्षा की भावना उपजेगी।
व्यवसाय- रोजमर्रा की आमदनी बढ़ेगी। आयात निर्यात संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान रखें। इस समय फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। नए बिजनेस संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिसमें पारिवारिक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
लव- विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच आप को स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत ही भाग्योदय दायक रहेगी। इसलिए उनकी किसी भी बात की अवहेलना ना करें। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। संबंधों को खराब होने से बचाएं। साथ ही अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। आपकी सूझबूझ और सही फैसला आपको काफी हद तक परेशानियों से दूर रखेगा।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। अपनी देखभाल करने के लिए भी समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी।आपसी संबंध ठीक हो जाएंगे। किसी दोस्त की सलाह से आशाएं और उम्मीदों की नई किरण का उदय होगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का उचित समय है।
नेगेटिव- इस समय अपने मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। बिना सोचे समझे कोई काम ना करें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन में करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। भविष्य में इसका नकारात्मक परिणाम हो सकता है।
व्यवसाय- तेजी मंदी और शेयर्स में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। समय उचित नहीं है। अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों तथा हरकतों पर भी पैनी नजर रखें। बेहतर होगा कि सभी निर्णय स्वयं ही ले।
लव- आपकी परेशानियों को परिवारिक लोग समझेंगे। और उचित सहयोग भी देंगे। अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा।
स्वास्थ्य- चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखें। आज वाहन ना चलाएं तो ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। परिवारिक गतिविधियों में कुछ व्यस्तता रहेगी। घर के सदस्यों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखना उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा।
नेगेटिव- निवेश संबंधी किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। क्योंकि इस समय आर्थिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कर्ज व लोन लेने का प्लान कर रहे हैं,तो पहले अपनी लिमिट का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। उनका योगदान आपके व्यावसायिक कामों को पूरा करने में मददगार रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपसे धोखा धड़ी कर सकता है।
लव- कार्य के साथ-साथ पारिवारिक संबंधों को भी मजबूत बनाकर रखने में आपकी प्राथमिकता रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है।
स्वास्थ्य- घर के बाहर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आपके आत्मविश्वास के सामने दुश्मन हारेंगे। बच्चों को प्रतियोगिता संबंधी काम में जरूर सफलता मिलेगी। राजनीतिक गतिविधि से जुड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती हावी होने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है, क्योंकि उनकी समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- बड़ी कंपनी के साथ बिजनेस से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। सफलता भी होगी। अपना टारगेट पूरा करने से आप की आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके भाग्य को और अधिक मजबूत बनाएगा। परंतु इस समय आपको भी अपने स्वभाव में और अधिक सकारात्मकता लाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब करेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज दिन स्थिति काफी संतोषजनक है। जो लोग आपके खिलाफ थे आज वही आपके पक्ष में आएंगे। संबंधों में भी काफी हद तक सुधार होगा। इस समय प्रत्येक कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे।
नेगेटिव- किसी के साथ कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। समाज में आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। कुछ फायदेमंद मौके भी हाथ से निकलने की आशंका है। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- कामकाज करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। संपर्क सूत्र और मार्केटिंग संबंधी कामों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं। इस समय किसी भी नए काम में रिस्क ना लें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की तरफ से संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समय बड़े बुजुर्गों के बीच भी जरूर बीताएं। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराएगा। इस समय बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेंगे।
नेगेटिव- हल्की फुल्की परेशानियों के बावजूद आप के अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पारिवारिक व्यक्तियों का उचित सहयोग आपको चिंता मुक्त रखेगा।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ जाने से आपको बिजनेस के कामकाज में रुकावटें आएंगी। इस वक्त कर्ज लेने की भी स्थिति बन रही है। परंतु अपनी क्षमता के अनुसार ही पैसा उधार लेना उचित रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ठंड भरे वातावरण से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने के लिए बहुत अच्छा समय है। कोई महत्वपूर्ण यात्रा का योग भी है। यात्रा करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी आवश्यक है। किसी बच्चे की प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी अन्य व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। इसलिए घर के सदस्य आपस में ही मिलजुल कर घर की व्यवस्था को उचित रखें। पड़ोसियों के साथ किसी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है।
व्यवसाय- महिलाओं की वस्तुओं से संबंधित बिजनेस में फायदा होगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील होने की भी संभावना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। इस समय अपने बिजनेस के प्रचार से फायदा होगा।
लव- प्रेम संबंधों मैं नज़दीकियां आएंगी। परंतु एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। वरना आपकी मानहानि भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सर्वाइकल व बदन दर्द की स्थिति रहेगी। पौष्टिक खानपान और उचित आराम जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *