आज़ का राशिफल: सोमवार, 01 नवंबर 2021
मेष –
पुरानी गलत आदत को बदलने की कोशिश करें। जिसका असर आपकी जीवन शैली पर दिखेगा। कार्य क्षमता में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों के साथ रिश्ते बदलते नजर आ सकते हैं।
करियर : काम की जगह के लोगों का विश्वास बना रहेगा। आपको महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
लव : किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है।
हेल्थ : सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आ सकते हैं।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
वृषभ –
इच्छाशक्ति बनी रहने की वजह से कम वक्त में अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करनी होगी। कठिन सवालों का जवाब प्राप्त हो सकता है। पैसों से संबंधित बड़ी समस्या मिट जाएगी। पुराने अटके काम अंजाम तक पहुंच सकते हैं।
करियर : काम में धीमी गति से लेकिन अपने बलबूते पर प्रगति नजर आएगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
लव : पार्टनर्स में प्रेम बना रहेगा। नोक-झोंक चलती रहेगी।
हेल्थ : शुगर को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। मीठे पदार्थों का सेवन न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
मिथुन –
करीबी व्यक्ति से कठोर बातें सुननी पड़ सकती है, दुख का सामना करना पड़ सकता है। जिस व्यक्ति पर अधिक विश्वास था, उसी व्यक्ति का व्यवहार बदल सकता है। किसी काम में मन न लगने की वजह से तनाव रहेगा।
लव : विवाह संबंधी निर्णय से नकारात्मक स्थिति बन सकती है।
हेल्थ : सेहत संबंधी समस्या होने से मानसिक तनाव रहेगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कर्क –
समय का ध्यान न रखना और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से न लेने के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी छबि को सुधारने की आवश्यकता है। जिन कामों की जिम्मेदारी आप लेते हैं, उनको पूरी तरह से निभाने की कोशिश करें।
करियर : काम को पूरा करते समय भागादौडी के साथ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।
लव : पार्टनर्स में मतभेद हो सकते हैं। संवाद ठीक से बनाए रखकर मतभेद सुलझाएं।
हेल्थ : नींद में बेचैनी महसूस होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
सिंह –
मित्रों के साथ मेल-जोल बना रहेगा। जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। अधिक लोगों से परिचय होने से व्यक्तिगत कामों में मदद मिल सकती है, लेकिन लोगों से मदद मांगते वक्त सतर्क रहें।
करियर : कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के काम में रुकावट महसूस होगी।
लव : पार्टनर्स में आर्थिक बातों की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : बीपी संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
कन्या –
आपके खर्चों का बोझ परिवार की वजह से चिंता कम हो सकती है, लेकिन इस पैसे को लौटाने की कोशिश भी करनी होगी। पिछले कुछ दिनों में आपके द्वारा किया गया निवेश बड़ा फायदा दिलाएगा।
करियर : काम की जगह लोगों से आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।
लव : एकांत में रहकर रिलेशनशिप से के बारे में शांति से विचार करें।
हेल्थ : गर्म और मसालेदार पदार्थों का सेवन न करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 1
तुला –
व्यक्तिगत बातें जब तक अंजाम तक नहीं पहुंचतीं, तब तक आपको रुकना नहीं है। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जिन लोगों की वजह से नकारात्मक महसूस होता है, उनसे दूर रहने की कोशिश करें।
करियर : लॉ क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ स्कॉलरशिप मिलने की संभावना बन रही है।
लव : रिलेशनशिप में लिया गया निर्णय सही है, इस बात को परिवार के सामने साबित करना होगा।
हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
वृश्चिक –
विदेश यात्रा संबंधी सोच-विचार सतर्कता के साथ करें और इस यात्रा से आपको क्या हासिल करना है, इस बारे में भी जरूर सोचें। यात्रा का उद्देश्य तय करते समय मानसिक शांति पर भी ध्यान दें।
करियर : व्यापार करने के लिए पुंजी प्राप्त होगी और व्यापार में फायदा हो सकता है।
लव : कठिन परिस्थिति में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य दिख सकता है।
हेल्थ : डॉक्टर का मार्गदर्शन मिलने से पुरानी बीमारी जड़ से ठीक हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 3
धनु –
मानसिक चिंता जैसी कोई बात न होने से नकारात्मक विचारों के कारण आपको निराशा महसूस हो सकती है। हर एक काम का परिणाम मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है। स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें।
करियर : उच्च शिक्षा के लिए रुकावट महसूस होगी, जिसके कारण लक्ष्य दूर हो सकता है।
लव : गलत इंसान के साथ के प्रेम संबंध होने से नकारात्मकता बढ़ सकती है।
हेल्थ : सेहत संबंधी जागरूकता रखें। छोटी बीमारी बड़ी तकलीफ उत्पन्न कर सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
मकर –
अधिकतर कामों में परिस्थिति बदल सकती है, परिस्थिति के अनुसार आपके विचार भी बदल सकते हैं, इस कारण तनाव नहीं होगा। परिस्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश न करें। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें।
करियर : सोने-चांदी से जुड़े व्यापारी को फायदा नजर आ सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी जिम्मेदारी पार्टनर द्वारा ही निभाई जा सकती है।
हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन बढ़ सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
कुंभ –
लोगों को खुश करने के प्रयास करें, लेकिन उनको खुश करते समय अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। किसी भी व्यक्ति को ठेस न पहुंचाने दें। अगर किसी काम को आप गलत रास्ते से करने की कोशिश करते हैं तो दिक्कत आ सकती है।
करियर : व्यापार और व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने स्टाफ की निष्ठा परखने की आवश्यकता है।
लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से दूरियां महसूस हो सकती है।
हेल्थ : गलत जीवनशैली और तले हुए पदार्थों के सेवन के कारण सेहत में बिगड़ सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
मीन –
जीवन में सुव्यवस्था बनाने रखने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है, लेकिन जब तक डिसिप्लिन नहीं आएगा, तब तक किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। आप खुद को तनावमुक्त रखें। समस्याएं अपने आप कम हो सकती है।
करियर : कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को काम से संबंधित इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती।
लव : पार्टनर की चिंता बेकार में सता सकती है।
हेल्थ : पेट संबंधी तकलीफ दिन भर होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
