उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमण का गुरुवार का अपडेट

 

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को संक्रमण के मामलों में बुधवार के मुकाबले 14 मरीजों का इज़ाफा हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज़ 170 नए लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमण से 2 लोगों की जान गई। विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराने के बाद स्वस्थ हुए 240 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब 949 एक्टिव केस रह गये हैं। राज्य में इस वर्ष हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 260 हो गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 02, चमोली में 07, चंपावत में 14, देहरादून में 63, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 04, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 07, रुद्रप्रयाग में 05, टिहरी गढ़वाल में 01, उधमसिंहनगर में 02 तथा उत्तरकाशी में 12 लोग कोरोना पाज़िटिव पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *