उत्तराखंड में आज़ भी कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रको
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार और धीमी होने लगी है। हालांकि सावधानियां बरतने की अब भी जरूरत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रविवार के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना जांच में 66 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं इस दौरान एक संक्रमित को जान गंवानी पड़ी है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना जांच में आज 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उत्तराखंड में अब एक्टिव मामलों की संख्या 982 रह गई है।
रविवार को मिले 66 नए मामलों को मिलाकर राज्य में इस वर्ष कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या कुल 91289 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़ारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
अल्मोड़ा- 0, बागेश्वर-0, उधमसिंहनगर-0, चमोली- 9, चंपावत-04, देहरादून- 31, हरिद्वार- 8, नैनीताल-1, पौड़ी गढ़वाल-2, पिथौरागढ़-2, रुद्रप्रयाग-3, टिहरी गढ़वाल-1 तथा उत्तरकाशी-5

