पुलिस के हत्थे चढ़ गया बदमाश, एटीएम तोड़ने की कर रहा था कोशिश

 

पिथौरागढ़। एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी नंबर 112 के माध्यम से पिथौरागढ़ कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति रई के पास स्थापित एटीएम में तोड़फोड़ कर रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक मेघा शर्मा और पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि रई में स्थित एटीएम  के अंदर एक व्यक्ति खड़ा था और एटीटीएम में तोड़फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। उसके आसपास में ईंट के टुकड़े और उसके हाथ में एक बड़ा लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी व्यक्ति को पुलिस फोर्स ने उचित बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम योगेश जोशी (41), निवासी- खूनी (जाजरदेवल) पिथौरागढ़ बताया। साथ ही आरोपी ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, इसलिए वो एटीएम तोड़कर पैसे निकालने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *