Thursday, November 12, 2026
Latest:

आज के हालातों को बयां करते गढ़वाली गीत ’’धन रे तेरु मोबाइल’’ का वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंड़ीर ने किया विमोचन

देहरादून। उत्तराखण्ड संस्कृति को बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड में तेजी से नए गीतकार गायक उभर रहे हैं। इसी कड़ी में बात करें राजेश ध्यानी की तो वह लगातार कई वर्षों से उत्तराखण्ड में संगीत की सेवा कर रहे है।

वहीं इस बार गायक राजेश ध्यानी के धन रे तेरु मोबाइल गीत का विमोचन प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा और प्रसिद्ध समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंड़ीर ने किया। वहीं इस मौके पर पुंडीर ने कहा कि धन तेरु मोबाईल आज की स्थिति पर आधारित है। गाने को राजेश ध्यानी ने गाया है। वही गीत में अभिनय राजेश जोशी ने किया और इस गीत में देवभूमि संस्थान का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में विपुल मिश्रा, उपेन्द्र अन्थवाल, विकास शर्मा, सुनाल शाह, अजकान्त, मोहित शर्मा, अनुयग, सुनील घिडियाल,सुनील बिष्ट, राकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *