उत्तराखंंड में आज़ संक्रमण को लेकर आई राहत भरी खबर, देखिए अपडेट
देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के लिए शुक्रवार को राहत देने वाली खबर है। राज्य में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों का दैनिक ग्राफ सौ से नीचे आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को उत्तराखंड में कुल 92 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज एक संक्रमित को जान गंवानी पड़ी है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 91,127 पर पहुंच गया है। दूसरी ओर राज्य में अब तक कुल
86,746 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि राज्य में अभी भी 934 केस एक्टिव हैं।
सरकारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
देहरादून-26
हरिद्वार-24
पौड़ी गढ़वाल-10
उतरकाशी-5
टिहरी गढ़वाल-4
नैनीताल-7
अल्मोड़ा-6
पिथौरागढ़-2
उधमसिंहनगर-4
रुद्रप्रयाग-1
चंपावत-2
बागेश्वर- 0
तथा
चमोली-1

