Sunday, November 22, 2026
Latest:

SDRF “डॉग स्क्वाड” आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता हुए लोगों की कर रही सर्चिंग

देहरादून। आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग के लिये SDRF “डॉग स्क्वाड” द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त मकान व मलबे में दबे मानव को सूंघ कर खोज निकालने की क्षमता रखने वाले इस खोजी दस्ते से सर्च ऑपरेशन को गति मिलेगी।

1. उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में फ्लड टीम ढालवाला द्वारा सोडा सरौली क्षेत्र में सॉन्ग नदी में आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग की जा रही है।

2. इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा सरखेत में लापता लोगों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।

3. HC पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा ग्वाड़ गांव में लापता व्यक्तियों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।

4. HC त्रिभुवन सिंह SDRF टीम द्वारा कुमालड़ा चौकी से 2 km आगे ,शिल्ली में लापता एक महिला की सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *