Friday, July 17, 2026
Latest:
अपराध

स्कूटी सवार इंटर्न डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, महिला डॉक्टर के साथ जा रहा था सीएचसी

हरिद्वार।   बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात को हुए एक सड़क हादसे में इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय ऋतुराज के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। स्कूटी से सीएचसी जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में ऋतुराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। डॉ. ऋतुराज निवासी सुभाषनगर, बेलगांव, जिला बेतिया, बिहार बहादराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रहे थे। ऋतुराज मदर हुड कालेज से बीएमएस कर रहा था। छह माह के लिए इंटर्नशिप के लिए बहादराबाद सीएचसी में तैनात था। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार रात को वह स्कूटी से बहादराबाद सीएचसी जा रहा था। उसके साथ इंटर्न महिला डॉक्टर भी थी। दोनों बहादराबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. ऋतुराज गंभीर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर बैठी महिला भी को चोटें नहीं आई है। हादसे के वक्त वाहन तेज स्पीड में था और उसने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। थाना बहादराबाद प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *