झूलाघाट और थल में पुलिस-एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट और थल में पुलिस एवं एसएसबी ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। मंगलवार को झूलाघाट सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता और कोरोना नियमों का पालन करते हुए मतदान की अपील की गई । थानाध्यक्ष संतोष तिवारी और एसएसबी के 55वीं वाहिनी जी समवाय के उपनिरीक्षक अन्नू के नेतृत्व में काली नदी किनारे तालेश्वर तक फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। एसएसबी के उपनिरीक्षक अन्नू ने कहा पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को आदर्श आचार संहिता व कोरोना एडवाइजरी के बारे में बताया गया।

थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा लोगों को आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। उधर, थल में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डागी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल ने नगर के पेट्रोल पंप से बैंक रोड, शिवालय मन्दिर, मुवानी सड़क, टोल पोस्ट, खडी बाजार, रामलीला मैदान व आस पास फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों ने निष्पक्ष मतदान की भी अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *