Friday, June 26, 2026

पुलिस ने किया फर्जी रेड मामले का खुलासा, सगे भाई ने रची थी साजिश

 

ऋषिकेश। शहर में फर्जी आयकर अधिकारियों की फर्जी छापेमारी के चर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आयकर विभाग की फर्जी रेड डालने वाले गिरोह से जुड़ी महिला समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22 लाख 26 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के जेवरात के साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद कर लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पीड़ित के घर में फर्जी छापा डलवाने वाला मास्टर माइंड पीड़ित का ही सगा भाई निकला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल और ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने
कोतवाली ऋषिकेश में मीडिया के सामने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के साथ घटना के तत्काल बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश में संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर ऋषिकेश और से एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि 11 फरवरी की सुबह साढ़े चार बजे उसके घर में कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और जांच शुरू कर दी। घर में पांच लोग घुसे थे, जिनमें एक महिला भी थी। इन सभी ने घर को खंगालना शुरू कर दिया और घर से रुपये और जेवरात लेकर जाने लगे। जब संदीप ने कहा कि वह भी उनके साथ चलेगा तो सभी मना करने लगे और पीड़ित को सुबह दस बजे आइडीपीएल स्थित इनकम टैक्स आफिस में आने को कहने लगे।

संदीप को उनकी इस बात पर शक हुआ तो उसने उन्हें रोकना चाहा। तब सभी लोग गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर जाने लगे।शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। तब उनमें से एक आदमी रुपए और ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया, जबकि अन्य साथी भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने तीन को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। इन्हें पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
पीड़ित ने बताया कि एक महिला व एक अन्य आरोपित रुपये और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। उन्होंने संदीप की पत्नी का मोबाइल भी ले लिया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर फरार लोग के नाम पते के विषय में जानकारी हासिल कर एक पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फरार हुए मास्टरमाइंड अभियुक्त व उसकी महिला साथी को गुमानीवाला श्यामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से आयकर विभाग का फर्जी आइकार्ड भी बरामद हुआ है। फरार आरोपित की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम ने एक अन्य फरार आरोपित निर्मल सिंह उर्फ निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

आरपीएफ प्रभारी योगनगरी रेलवे स्टेशन की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस टीम ने चेक किया गया तो उक्त वाहन उपरोक्त घटना में संलिप्त पाया गया। इस व्यक्ति की दुकान को खोल कर चेक किया गया तो उसके अंदर से 22,26,000 नकद व सोने चांदी के आभूषण, सील मोहर, मुहर, पेड और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम सनी पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना ऋषिकेश जो कि घटना का मास्टर माइंड बताया गया है। यह पीड़ित संदीप का सगा भाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *